
दुर्ग / लोकसभा के कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा की बैठक में राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू हेतु अपमानजनक सम्बोधन एवं अभद्र टिप्पणी से बौखलाए सैकड़ों भाजपाइयों ने आज दुर्ग के पटेल चौक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस की राष्ट्रीयअध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया, इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमा झटकी भी हुई पर पुलिसिया दबाव को धता बताते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का हाथ मजबूती से पकड़कर गोल घेरे के अंदर पुतला दहन करने में सफलता प्राप्त कर लिए।
राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के जोरदार नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।