बनवार/दमोहः मनोहर शर्मा की रिपोट!
इस साल ग्रहों के राजा सूर्य का मकर राशि में आगमन गुरुवार 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर हो रहा है। गुरुवार को संक्रांति होने की वजह से यह नंदा और नक्षत्रानुसार महोदरी संक्रांति मानी जाएगी जो ब्राह्मणों, शिक्षकों, लेखकों, छात्रों के लिए लाभप्रद और शुभ रहेगी। इसलिए इस वर्ष ब्रह्म मुहूर्त से संक्रांति का स्नान दान पुण्य किया जा सकेगा। इस दिन प्रातः 8:30 से 5 बजकर 46 मिनट तक का समय संक्रांति से संबंधित धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम रहेगा।
मकर राशि में 5 ग्रहों संयोग
पौष मास चल रहा है मकर संक्रांति पौष मास का प्रमुख पर्व है इस बार मकर राशि में कई महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ गोचर करेंगे पंडित ऋषिकांत गर्ग ने बताया कि इस दिन सूर्य शनि गुरु बुद्ध ओर चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे जोकि एक शुभ योग का निर्माण करते है इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है अगर संभव न हो तो घर में जिस जल से स्नान करें उसमे कुछ गंगाजल की बूंदे मिला लें नवग्रहों की एवं सूर्यदेव का पूजन करके जरूरतमंदो को दान करें इस दिन किया गया दान ओर स्नान जीवन में बहुत ही पुण्य फल प्रदान करता है और सुख समृद्धि लाता है
इस पर्व पर खिचड़ी का सेवन करना उत्तम माना गया है इसलिए इस पर्व को खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है इसलिए खिचड़ी का दान भी करना चाहिए
Spread the love
More Stories
11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित — नवीन मतदाताओं को आज से मिलेगी ई-इपिक की सुविधा,
मेडीकल कॉलेजसाठी मंगळवारी सर्वपक्षीय आंदोलन: खासदार जाधव,
आज भोगाव येथे कृषी महोत्सव सप्ताह निमित्त जनजागृती प्रमुख मार्गदर्शन आबासाहेब मोरे,