
डेली खबर
संवादाता सर्वेश सिंह
मैहर। वार्ड क्रमांक एक में रहने वाली एक 10 वर्षीय बालिका दरिंदों का शिकार बन गई। बताया जाता है कि मां शारदा देवी मंदिर समिति के कर्मचारियों द्वारा इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से गंभीर बालिका को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल मेहर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सघन उपचार के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले समिति के कर्मचारी रवि चौधरी व अतुल बड़ोलिया नामक व्यक्ति बताए जा रहे हैं जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
इस पूरी घटना को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री महिला कांग्रेस शशि मिश्रा ने खासी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मामा के राज में भांजी आप इसी तरह दरिंदों का शिकार बन रही है। ऐसे दूषित मानसिकता वाले दरिंदों को तो तत्काल गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में मध्य प्रदेश के अंदर बेटियां सुरक्षित नहीं है मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह बेटियों को सुरक्षा पाने में विफल साबित हुई है।