Spread the love

[ad_1]

Chandrayaan 3 Launch Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार (2 सितंबर) को बताया कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने अपना काम पूरा कर लिया है. इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया.

इसरो ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”चंद्रयान-3 के रोवर ने अपना असाइनमेंट पूरा कर लिया है. इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क और स्लीप मोड में सेट किया गया है. इसमें लगे दोनों पेलोड एपीएक्सएस (APXS) और एलआईबीएस (LIBS) बंद कर दिए गए हैं. इन पेलोड से डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी तक ट्रांसमीटिड किया गया है. बैट्री पूरी तरह से चार्ज है. सोलर पैनल को रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया है कि 22 सितंबर 2023 को जब सूर्योदय होगा तो सूर्य का प्रकाश सौर पैनलों पर पड़े. रिसीवर चालू रखा गया है.”

100 मीटर दूर हुआ
इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार की सुबह ही बताया था कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं. सोमनाथ ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब भी काम कर रहे हैं और ‘‘हमारी टीम अब वैज्ञानिक साजो-सामान के साथ ढेर सारा काम कर रही है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि लैंडर से रोवर कम से कम 100 मीटर दूर हो गया है. हम आने वाले एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं, क्योंकि वहां (चांद पर) रात होने वाली वाली है. ’’

बता दें कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त की शाम 6 बजकर चार मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- चांद को थामने और सूरज से आंख मिलाने के बाद अब कौन सा स्पेस मिशन लॉन्च करेगा ISRO, जानें



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed