[ad_1]
हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सक्सेस पार्टी के रूप में चर्चित हो चुकी शनिवार रात हुई फिल्म ‘गदर 2’ की पार्टी के अगले दिन रविवार रात इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई करने का आंकड़ा पूरा कर लिया है। फिल्म ने रविवार को शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की और इसी के साथ हिंदी में बनी फिल्मों में ये फिल्म दूसरी ऐसी फिल्म हो गई है जिसने 500 करोड़ रुपये या इससे अधिक की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है।
Gadar 2: ‘गदर 2’ की सफलता पर अनिल शर्मा ने की खुलकर बात, बोले- मास एंटरटेनर बनाना आसान काम नहीं
हिंदी में बनी फिल्मों में देश के सिनेमाई इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण व जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ के पास है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने हिंदी संस्करण से कुल 524.09 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘पठान’ तेलुगू औऱ तमिल में भी रिलीज हुई थी। फिल्म के तेलुगू संस्करण ने 12.86 करोड़ रुपये और तमिल संस्करण ने 5.8 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह इसकी कुल घरेलू कमाई 543.09 रुपये हो गई थी।
फिल्म ‘गदर 2’ शनिवार की रात हुई पार्टी दरअसल इसी अंदाजे से तय की गई थी कि शनिवार तक फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाएगी। हिंदी सिनेमा के सितारों ने शनिवा को जो एकजुटता सनी देओल की इस फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए दिखाई, उसके चर्चे बरसों बरस होते रहेंगे। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान से लेकर अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, संजय दत्त तक सब के सब इस पार्टी में सनी देओल और फिल्म ‘गदर 2’ की टीम को बधाई देने पहुंचे। बरसों तक एक दूसरे तक बात तक न करने वाले सनी देओल और शाहरुख खान को हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते देखना इस शाम की सबसे खूबसूरत तस्वीर रही।
[ad_2]
Source link
