Spread the love

[ad_1]

04:36 AM, 07-Sep-2023

प्रवासी भारतीयों ने किया पीएम मोदी का स्वागत

जकार्ता हवाईअड्डे पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। मोदी-मोदी और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा था। पीएम मोदी के स्वागत के लिए सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि, बूढ़े-बुजुर्ग भी एकत्रित हुए थे। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग शान से तिरंगा लहरा रहे थे। पीएम मोदी ने भी प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। उनका कहना है कि पीएम मोदी के इंडोनेशिया आने से बहुत खुशी मिली है। हम उनका स्वागत करने आए हैं। 

 

04:36 AM, 07-Sep-2023

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

जकार्ता पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जकार्ता पहुंच गया हूं। आसियान से संबंधित बैठकों और विभिन्न नेताओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

 

04:22 AM, 07-Sep-2023

PM Modi: जी20 समिट से पहले जकार्ता पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

आसियन-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता पहुंच गए हैं। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आसियन-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *