[ad_1]
फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की कहानी प्यार, दोस्ती और सेक्स के विषयों को आगे बढ़ाने के तरीके पेश करती है। इस फिल्म की कहानी भूमि पेडनेकर के इर्द -गिर्द घूमती हैं। भूमि पेडनेकर कहती हैं, ‘फिल्म में मेरा किरदार कनिका कपूर एक ऐसी 30 साल की महिला है, जो अराजकता से भरी जिंदगी से जूझ रही है। इस फिल्म में प्यार, दोस्ती और आनंद को एक अलग नजरिए से पेश किया गया है।’
फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ का निर्देशन कर रहे करण बुलानी कहते हैं, ‘इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हिंदी सिनेमा की श्रेष्ठ महिलाओं को निर्देशित करने बहुत अच्छा अनुभव रहा है। एक पुरुष के रूप में ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ ने मुझे इच्छा, प्यार और स्वीकृति के आसपास के महिलाओ अनुभव के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया है।’
वहीं फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर कहती हैं, ‘इस फिल्म की कहानी मेरे दिल से निकली हुई है। इस फिल्म की कहानी आज के दौर की तमाम लड़कियों से प्रेरित है। इस फिल्म में भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जिनसे मैं प्यार करती हूं। फिल्म में एक ऐसा खास मुद्दे के बारे में बताया गया है, जिसके बारे में जानते तो सब है, लेकिन कोई खुलकर बात नहीं करना चाहता है। मनोरंजन के साथ -साथ इस फिल्म में दर्शकों को एक खास संदेश भी देखने को मिलेगा।’
[ad_2]
Source link
