Spread the love

[ad_1]

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू (बीच में)
– फोटो : Social Media

चीन के विदेश मंत्री किंग गैंग के बाद अब वहां के रक्षा मंत्री ली शांगफू का भी कोई अता-पता नहीं है। जापान में अमेरिका के राजदूत रेहम इमैनुअल ने एक्स पर एक पोस्ट में यह दावा किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बीते दो सप्ताह से चीन के रक्षा मंत्री को नहीं देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार तीसरे तीन अफ्रीका चाइना पीस एंड सिक्योरिटी फोरम में सार्वजनिक रूप से देखा गया था। बीजिंग में हुए इस सम्मेलन में ली ने अपना मुख्य भाषण दिया था। बता दें कि ली शांगफू को मार्च 2023 में रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। 

ली शांगफू के इस तरह से गायब होने के बाद तमाम तरह की अटकलें लगने लगी हैं। चीन के रक्षा मंत्री तब गायब हुए हैं, जब पांच साल पहले की गई हार्डवेयर खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जा रही है।गौरतलब है कि ये जांच जुलाई में शुरू की गई थी। वहीं दूसरी ओर, शी जिनपिंग ने बीते रविवार को चीन के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में एक निरीक्षण के दौरान सेना के भीतर एकता और स्थिरता की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि सैनिकों की शिक्षा और प्रबंधन को लागू करने और उच्च स्तर की एकता, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सेना से युद्ध के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया था। 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *