Spread the love

[ad_1]

Petrol Diesel Rate on 16 September 2023: तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) अपडेट कर दिए हैं. देश के कई शहरों में फ्यूल रेट्स में बदलाव हुआ है. आज कई जगह पर कीमत बढ़ गई है और कई जगह दाम कम भी हुए हैं. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो इसमें बढ़त का सिलसिला जारी है. 

कच्चा तेल अभी भी 94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 93.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) की कीमत में 0.68 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 90.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम-

  • नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर 
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर 
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर 

इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम-

  • गोरखपुर- पेट्रोल 38 पैसे महंगा होकर 96.91 रुपये, डीजल 37 पैसे महंगा होकर 90.09 रुपये लीटर बिक रहा है.
  • कानपुर- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 89.77 रुपये लीटर बिक रहा है.
  • पुणे- पेट्रोल 2 पैसे महंगा होकर 106.19 रुपये, डीजल 2 पैसे महंगा होकर 92.70 रुपये लीटर बिक रहा है.
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 96.89 रुपये, डीजल 4 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है.

कैसे चेक फ्यूल के ताजा रेट्स-

तेल कंपनियां ग्राहकों की सुविधा के लिए हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को केवल एसएमएस के जरिए चेक करने की सुविधा देते है. अगर आप बीपीसीएल (BPCL) के कस्टमर नई कीमत पता करने के लिए  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें. इंडियन ऑयल के ग्राहक  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. HPCL के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजना होगा. इसके कुछ ही मिनटों बाद आपको ताजा रेट की जानकारी मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Windfall Tax: सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में की बड़ी बढ़ोतरी, डीजल और एटीएफ पर चार्ज घटाया

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *