Spread the love

[ad_1]

भारतीय बाजार में कई तरह की कारें और एसयूवी की बिक्री की जाती है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको सात सीटों के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। इन कारों की कीमत भी काफी कम है और इनको पांच सीटों वाली कारों की कीमत में खरीदा जा सकता है।



मारुति ईको

मारुति की ओर से ईको को सात और पांच सीटों विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। ईको में कंपनी की ओर से 1.2-लीटर K सीरीज इंजन मिलता है। नई ईको में सीएनजी का भी विकल्प भी दिया जा रहा है। सात सीटों वाली ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.56 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने नया स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, बैटरी सेवर फंक्शन के साथ डोम लैंप और एयर-कंडीशनिंग के लिए नए रोटरी कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी ईको में दिए हैं। जबकि सेफ्टी के लिए इसमें इंजन इमोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, ड्यूल एयरबैग, ईबीडी, एबीएस, स्लाइडिंग दरवाजों और खिड़कियों के लिए चाइल्ड लॉक, रिवर्स पार्किंग सेंसर को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें – Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप


रेनो ट्राइबर

ट्राइबर एक लीटर के तीन सिलेंडर वाले नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में मिलती है। इससे कार को 71 बीएचपी की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाली इस कार को सीएमएफ ए प्लस मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो काइगर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एमपीवी कार 19 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देने का दावा करती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.33 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें – PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी


किआ कैरेंस

किआ कैरेंस में पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के ईंधन के इंजन के विकल्प मिलते हैं। पेट्रोल में स्मार्टस्ट्रीम टी-जीडीआई इंजन और स्मार्टस्ट्रीम जी1.5 इंजन का विकल्प मिलता है। वहीं डीजल में कंपनी की ओर से 1.5 सीआरडीआई वीजीटी इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। एमपीवी में मिलने वाले फीचर्स में 10.25इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेक्स्ट जनरेशन किआ कनेक्ट, बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टमृ, केबिन सराउंड 64 कलर एंबिएंट मूड लाइटिंग, वायरस और बैक्टेरिया प्रोटेक्शन के साथ स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर, सेकेंड रो सीट में वन टच ईजी इलेक्ट्रिक टम्बल ऑप्शन, स्काई लाइट सनरूफ, बड़ा केबिन स्पेस, वेंटीलेटिड फ्रंट सीट, छह एयरबैग्स, ESC, VSM, HAC, DBC, ABS, BAS जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें – Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा


मारुति अर्टिगा

मारुति अर्टिगा में पेट्रोल और सीएनजी का विकल्प मिलता है। इस एमपीवी के नौ वैरिएंट बाजार में मिलते हैं जिनमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और सीएनजी शामिल हैं। अर्टिगा की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 8.64 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.08 लाख रुपये है। सात सीटर एमपीवी में सीएनजी का विकल्प सिर्फ वीएक्सआई और जेडएक्सआई में मिलता है। अर्टिगा में प्रीमियम ड्यूल टोन इंटीरियर, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्रंट एसी, पावर विंडो, टोटल सीएनजी मोड टाइम, रिमोट की-लैस एंट्री, चार स्पीकर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, म्यूजिक सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, इंजन इमोबिलाइजर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर सीट, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें – Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क


[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *