Spread the love

[ad_1]

पटना: ‘एक देश और एक चुनाव’ की चर्चा इन दिनों देश में खूब हो रही है. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) पहले होने की भी बात कही जा रही है. वहीं, इस पर सोमवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि वे (केंद्र) देश भर में जल्दी चुनाव कराना चाहते हैं और हम इंतजार कर रहे हैं क्योंकि जितनी जल्दी वे चुनाव कराएंगे, उतना बेहतर होगा. हमें इससे कोई समस्या नहीं है. वहीं, चुनाव को लेकर तैयारी पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग हर समय तैयार हैं. चुनाव कराने का अधिकार भारत सरकार को है. लोकसभा चुनाव जल्दी करा दें.

हम लोग पूरी तरीके से हर समय तैयार हैं- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लोकसभा के विशेष सत्र को बुलाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अब देख लीजिए समय से पहले विशेष सत्र भी बुलाया जा रहा है, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा. हम लोग पूरी तरीके से हर समय तैयार हैं. चाहे यह लोग कुछ भी कर ले, वहीं, समय से पहले चुनाव कराने कराने की बात मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन मजबूत है. मजबूती से चुनाव भी लड़ेगा.

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *