Spread the love

[ad_1]

महिला सांसदों से मिले पीएम मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल के पास होने के बाद पीएम मोदी गुरुवार रात राज्यसभा पहुंचे और भाजपा की महिला सांसदों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस दौरान महिल सांसदों ने उन्हें बुके भेंटकर उनका अभिवादन किया। वहीं, राज्यसभा से भी बिल के पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को बधाई दी। पीएम ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण! 140 करोड़ भारतवासियों को बहुत-बहुत बधाई! नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े बिल को वोट देने के लिए राज्यसभा के सभी सांसदों का हृदय से आभार। सर्वसम्मति से इसका पास होना बहुत उत्साहित करने वाला है। इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी। यह सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि इसके जरिए राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भागीदारी निभाने वाली देश की माताओं, बहनों और बेटियों को उनका अधिकार मिला है। इस ऐतिहासिक कदम से जहां करोड़ों महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी, वहीं उनकी शक्ति, साहस और सामर्थ्य को एक नई पहचान मिलेगी।



<!–

–>


<!–

–>

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *