Spread the love

[ad_1]

Gautam Gambhir Meets SRK: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों ‘जवान’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. 7 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं.

ऐसे में हर तरफ ‘जवान’ के ही चर्चे हो रहे हैं. हर कोई शाहरुख की बेहतरीन अभिनय की जमकर तारीफ कर रहा है. इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी किंग खान की जमकर प्रशंसा की है. 

गौतम गंभीर ने भी किंग खान की जमकर तारीफ
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर किया है. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘शाहरुख सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दिलों के भी राजा हैं. जब भी हम मिलते हैं तो मैं असीम प्यार और सम्मान के साथ वापस जाता हूं. आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है, बस सर्वश्रेष्ठ SRK..” 


 

बता दें कि शाहरुख खान और गौतम गंभीर काफी पुराने और अच्छे दोस्त हैं. वहीं आईपीएल में गौतम गंभीर शाहरुख की टीम केकेआर का हिस्सा भी रह चुके हैं. उनकी कैप्टनशिप में टीम के दो बार आईपीएल का खिताब जीता था. हालांकि, अब वह इस टीम का हिस्सा नहीं है. अब वहीं वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के मेंटॉर के तौर पर काम कर रहे हैं.

वहीं जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14वें दिन यानी 20 सितंबर को ‘जवान’ ने भारत में 10 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 518.28 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें: ‘तुमने मेरा सबकुछ छीन लिया…’ Salman Khan की एक्स सोमी अली का फिर फूटा एक्टर पर गुस्सा, Katrina Kaif को लेकर कही ये चौंकाने वाली बात



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *