Spread the love

[ad_1]

India-Canada Tension: खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में विवाद जारी है. दोनों देशों के बीच विवाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के उस दावे से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि निज्जर के मर्डर में भारतीय एजेंट का हाथ हो सकता है. इस बीच एक ऑनलाइन वीडियो सामने आया है. इसमें कनाडाई हिंदुओं से देश छोड़ने को कहा जा रहा है. 

वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे (Pierre Poilievre) ने कहा कि हम हिंदुओं के साथ हैं. उन्होंने सोशल मीडिय एक्स पर लिखा, ”हर कनाडाई बिना डर के देश में रहने और अपने समुदाय में स्वागत महसूस करने का हकदार है.”

उन्होंने आगे कहा, ”हाल के दिनों में हमने कनाडा में हिंदुओं को निशाना बनाते हुए घृणित टिप्पणियां देखी है. कंजरवेटिव हमारे हिंदू पड़ोसियों और दोस्तों के खिलाफ इन टिप्पणियों की निंदा करते हैं. हिंदुओं ने हमारे देश के हर हिस्से में अमूल्य योगदान दिया है. उनका यहां हमेशा स्वागत किया जाएगा.” 

लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा ने क्या कहा?
पीएम ट्रूडो की लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा से भारतीय-कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या ने आर्या ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले कनाडा में खालिस्तान आंदोलन के नेता और सिख्स फॉर जस्टिस के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नून ने कनाडाई हिंदुओं पर हमला किया था और उन्हें कनाडा छोड़कर भारत वापस चले जाने को कहा था. पन्नून की सिख्स फॉर जस्टिस ने कथित जनमत संग्रह आयोजित किया था.’’

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मैंने कई कनाडाई हिंदुओं से सुना है, जो निशाना बनाकर किए गए इस हमले के बाद डरे हुए हैं. मैं कनाडा के हिंदुओं से अनुरोध करता हूं कि वे शांत लेकिन सतर्क रहें. कृपया ‘हिंदूफोबिया’ (हिन्दू पन्थ तथा हिन्दुओं के विरुद्ध नकारात्मक दृष्टिकोण) की किसी भी घटना के बारे में स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को रिपोर्ट करें. ’’

मंत्रियों ने क्या कहा?
कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ‘‘सभी कनाडावासियों को अपने समुदायों में सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है. कनाडाई हिंदुओं को निशाना बनाने वाले एक ऑनलाइन नफरत भरे वीडियो का प्रसार उन मूल्यों के विपरीत है जिनका हम कनाडावासी पालन करते हैं. आक्रामकता, नफरत, धमकी या भय पैदा करने वाले कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है.’’

वहीं आपातकालीन तैयारी मंत्री हरजीत सज्जन ने एक्सपर पोस्ट किया, ‘‘कनाडाई हिंदुओं और हर पृष्ठभूमि के भारतीयों के लिए : जो भी यह कहता है कि आप सुरक्षित नहीं हैं और आपका आपके घर में ही स्वागत नहीं है, वह स्वतंत्रता और दयालुता के उन मूल्यों का प्रतीक नहीं है जिनका हम कनाडा के लोग पालन करते हैं. दूसरों को कनाडा में आपकी जगह और प्रेम को अवैध ठहराने या उस पर सवाल न उठाने दें.’’

मामला क्या है?
प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख और खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर धमकी दी थी. पन्नू ने कहा था कि आप (हिंदू) भारत लौट जाओ.

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- निज्जर ने भारत में आतंकी हमलों के लिए की फंडिंग, कनाडा में कैंप लगाकर देता था हथियार चलाने की ट्रेनिंग, ISI को लेकर भी बड़ा खुलासा

 



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *