[ad_1]
04:00 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: श्रेयस-शुभमन की शानदार बल्लेबाजी
भारत ने 26 ओवर के बाद एक विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 76 गेंदों में 88 रन और शुभमन गिल 69 गेंदों में 86 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रेयस तीसरे और शुभमन छठे वनडे शतक के करीब हैं। दोनों के बीच 135 गेंदों में 174 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वह आठ रन बना सके थे।
03:33 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार
भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 150 रन के पार जा चुका है। श्रेयस और शुभमन के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं और टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर है। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 158/1 है।
03:19 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की है। गिल और श्रेयस की शानदार पारी के चलते टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के करीब पहुंच गया है।
03:08 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक
शुभमन गिल ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। श्रेयस भी अर्धशतक के करीब हैं और दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों भारत को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेंगे। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 117 रन है।
02:56 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: भारत ने पावरप्ले में 80 रन बनाए
भारतीय टीम ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 80 रन बनाए हैं। बारिश के बाद खेल शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है और यह जोड़ी भारत को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेगी।
02:44 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: इंदौर में बारिश रुकी; कवर्स हटाए गए
इंदौर में बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं और जल्द ही खेल शुरू होने की उम्मीद है। मैदान को सुखाने का काम जारी है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 9.5 ओवर के बाद 79/1 है।
02:17 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण खेल रुका
बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा है। भारत का स्कोर 9.5 ओवर में 79/1 है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी लय में हैं और तेज गति से रन बना रहे हैं। शुभमन गिल ने खेल खत्म होने से पहले ही छक्का लगाया। इंदौर की सपाट पिच और छोटे मैदान पर भारतीय बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और टीम इंडिया इस मैदान में बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने एकमात्र विकेट लिया है।
02:09 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझोदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और तेजी से रन बना रहे हैं।
02:01 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और टीम इंडिया को बेहतर स्थिति में ले जा रहे हैं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है।
01:46 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा
16 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। अब गिल के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है।
01:30 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: भारत की शानदार शुरुआत
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। ऋतुराज ने पारी की पहली गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन है।
01:04 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, शॉन एबॉट, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन।
01:02 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने पिछले मैच में कलाई की चोट के बाद वापसी की थी। इस मैच में वह आराम कर रहे हैं। भारत के बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।
12:49 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live: इंदौर में अजेय है भारत
भारत ने 2006 में पहली बार इंदौर में वनडे खेला था। तब उसने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। उसके बाद से अब तक टीम इंडिया यहां छह वनडे खेली है। इस दौरान सभी मैच जीतने में सफल हुई है। जहां तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले की बात है तो दोनों टीमें यहां एक बार आमने-सामने हो चुकी है। 2017 में टीम इंडिया ने उसे पांच विकेट से हराया था।
12:40 PM, 24-Sep-2023
IND vs AUS Live: दूसरा वनडे नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे वनडे मैच में नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम दिया गया है और वह अपने परिवार के साथ हैं। कुछ दिन पहले ही वह पिता बने हैं। उन्होंने बेटे का नाम अंगद रखा है। बीसीसीआई ने बुमराह के बारे में जानकारी देते हुए लिखा “जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए टीम के साथ इंदौर नहीं गए हैं। वह अपने परिवार से मिलने गए हैं और टीम प्रबंधन ने उन्हें एक छोटा ब्रेक दिया है। दूसरे वनडे के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार टीम में शामिल हुए हैं। राजकोट में होने वाले आखिरी वनडे के लिए बुमराह टीम से जुड़ेंगे।”
🚨 UPDATE 🚨: Mr Jasprit Bumrah did not travel with the team to Indore for the 2nd ODI against Australia.
He has gone to visit his family and given a short break by the team management. Fast bowler Mukesh Kumar has joined the team as Bumrah’s replacement for the 2nd ODI.
Bumrah… pic.twitter.com/4shp3AlXZV
— BCCI (@BCCI) September 24, 2023
[ad_2]
Source link
