Spread the love

[ad_1]

11:48 AM, 24-Sep-2023

संगीत सेरेमनी की तस्वीरें वायरल

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी शनिवार देर रात पूरी हुई। फैंस, जोड़े के वेडिंग फंक्शन्स से जुड़ी तस्वीरों को देखने के लिए बेताब हैं। इसी कड़ी में संगीत फंक्शन से रागनीति की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इसमें परी जहां सिल्वर कलर के लहंगे में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। तो वहीं, ऑल ब्लैक अटायर में राघव चड्ढा का अंदाज भी देखते ही बन रहा है।

 

11:20 AM, 24-Sep-2023

रागनीति के संगीत में थिरके भगवंत मान

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल खोलकर थिरकते नजर आ रहे हैं। साथ ही मशहूर पंजाबी सिंगर हंस राज को अपने सुरों से समा बांधते देखा जा रहा है।

 

10:16 AM, 24-Sep-2023

प्रियंका नहीं होंगी शादी का हिस्सा!

परिणीति चोपड़ा की शादी में बहन प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने पर भी अटकलें हैं। प्रियंका ने कुछ वक्त पहले महिला आरक्षण बिल पर इंस्टाग्राम पोस्ट डाली थी। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि लॉस एंजिल्स से भारत की उड़ान में कई घंटे लगते हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि शायद प्रियंका चोपड़ा, लाडली बहन की शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी। 

10:11 AM, 24-Sep-2023

अक्षय कुमार नहीं होंगे शादी का हिस्सा

परिणीति चोपड़ा जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब जानकारी मिल रही है कि अक्षय इस वेडिंग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, क्योंकि वह फिलहाल विदेश में हैं। 

09:28 AM, 24-Sep-2023

शादी की रस्मों की पूरी डिटेल

दोपहर एक बजे परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी और उसी वक्त राघव के सिर पर सेहरा सजेगा। 2:30 बजे राघव चड्ढा बारात लेकर परिणीति के पास पहुंचेंगे।  3:30 बजे जयमाला की जानकारी मिली है। 

09:26 AM, 24-Sep-2023

90 की थीम पर पूरी हुई संगीत सेरेमनी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी 23 सितंबर को पूरी हुई। इस संगीत फंक्शन में मशहूर पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांधा। 90 के दशक की थीम पर बेस्ड इस फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन के घरवाले भी दिल खोलकर झूमे।  

09:16 AM, 24-Sep-2023

इन मेहमानों के आने की संभावना

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सानिया मिर्जा के भी शिरकत करने की संभावना है। सानिया ने एक पोस्ट साझा कर परिणीति को शादी की बधाई दी। जानकारी तो यह भी है कि इसमें जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर भी शिरकत करेंगे। 

 

08:52 AM, 24-Sep-2023

चूड़ा सेरेमनी के लिए सज रहीं परिणीति, 2.30 बजे करेंगी दूल्हे राजा का दीदार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हो चुकी हैं। अब यह जोड़ा सात फेरे लेने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में राजनीति जगत के दिग्गज भी वेडिंग का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं। शादी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच चुके हैं, जिनका राघव के परिजनों ने भव्य स्वागत किया है। 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *