Spread the love

[ad_1]

Pakistan Eye Infection: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक साथ दर्जनों लोगों को अपनी आंखों की रोशनी गवानी पड़ी. पाकिस्तान के केयर टेकर स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं. बीबीसी ऊर्दू ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि आखों की रोशनी खोने वाले लोगों ने अवस्तीन(Avastin) नाम का एक इंजेक्शन लगवाया था. 

अधिकारियों ने बताया कि इस इंजेक्शन को डायबिटीज से पीड़ित रोगियों के आंखों के इलाज के लिए किया जाता है. ये खबर तब चर्चा में आई जब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता चौधरी मंसूर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को बताया. उन्होंने बताया कि उनके भाई को अवस्तीन इंजेक्शन की वजह से आखों में इंफेक्शन हो गया है. 

पाकिस्तान के केयर टेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ जावेद अकरम ने बीबीसी ऊर्दू से बताया है कि कई लोगों से नकली इंजेक्शन लगवाने की वजह से आंखों की रोशनी गवां दी. पीपीपी नेता मंसूर चौधरी ने कहा, “मेरे भाई की आंखों में इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद वह दर्द से कराहने लगा. देर रात भाई ने कहा कि उसे दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है, जब वह सुबह उठा तो उसकी रोशनी जा चुकी थी.”

मंसूर चौधरी ने आगे कहा, आनन फानन में हम अपने भाई को अस्पताल ले गए, जब वहां पहुंचे तो हमने देखा की 250-300 लोग इंजेक्शन की वजह से अंधे हो गए हैं.

कई देशों में ऑस्टिन इंजेक्शन के इस्तेमाल पर है पाबंदी

भारत, अमेरिका समेत कई देशों में ऑस्टिन इंजेक्शन पर प्रतिबंध लगा हुआ है. लेकिन पाकिस्तान में इसके इस्तेमाल की वजह क्या है? बीबीसी ऊर्दू ने पाकिस्तान के डॉक्टर नासिर चौधरी के हवाले से बताया कि कम कीमत की वजह से ऑस्टिन इंजेक्शन का पाकिस्तान भर में व्यापक इस्तेमाल होता है. किसी दूसरी कंपनी इस इंजेक्शन को हजारों रुपयों में बेचते हैं.

ये भी पढ़ें:

पहले भारत के खिलाफ झूठ तो अब यहूदियों के हत्यारे का सम्मान, कनाडा की संसद में शर्मनाक घटना पर छिड़ा ‘युद्ध’

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *