Spread the love

[ad_1]

Priyanka Chopra Pool Moments With Daughter: प्रियंका चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी के बंधन में बंध गई हैं. हालांकि प्रियंका चोपड़ा उनकी शादी में नहीं आ सकीं. अब प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के साथ पूल में मस्ती करते हुए अपनी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. जिसमें प्रियंका अपनी बेटी को हवा में उछालकर अपनी बांहों में भरने की कोशिश करती नजर आ रहीं हैं.

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए झलकियां शेयर करती रहती है. अब जो फोटो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है उसमें वे ग्रीन बिकनी पहने दिखाई दे रही हैं. वहीं उनकी बेटी मालती ने ब्लू कलर का स्विमसूट पहना हुआ है. वे हवा में हैं और इस मूमेंट को काफी एंजॉय करती दिख रही हैं. 

इस वजह से बहन की शादी में नहीं पहुंची प्रियंका 
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने उनके बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शिरकत न करने की वजह बताई थी. उन्होंने उदयपुर एयरपोर्ट पर पैपराजी से कहा था कि प्रियंका काम में बिजी हैं और इसीलिए नहीं आ सकीं. लेकिन इस बीच एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती संग पूल में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. हालांकि प्रियंका ने परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है.


परिणीति-राघव के दी पोस्ट कर बधाई
प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘तस्वीर बिल्कुल सही.. न्यूली मैरिड को उनके खास दिन पर ढेर सारा प्यार भेज रही हूं! चोपड़ा परिवार में आपका वेलकम है. राघव चड्ढा… उम्मीद है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं. टीशा आप अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हैं.. मैं आपको और राघव को जिंदगी भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रही हूं. एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करें. आई लव यू लिटल वन परिणीति चोपड़ा’

ये भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा का शादी का जोड़ा 104 दिन मे बनकर हुआ था तैयार, हाथ से की गई थी मोतियों की कारीगरी, जानिए- एक्ट्रेस के लहंगे की खासियत

 



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *