Spread the love

गढ़चिरोली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिन 2 अक्तुबर अवसर पर गांधी जी के विचार कार्य व दर्शन को आगे बढ़ाने हेतु महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा 26 सितंबर से 7 अक्तूबर 2023 तक सर्व धर्म समभाव प्रार्थना एवं वैश्विक गांधी शांति यात्रा का आयोजन आज शुभारंभ किया है।
सर्व धर्म समभाव प्रार्थना एवं वैश्विक गांधी शांति यात्रा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच मुख्यालय से निकाली गयी जिसे गढ़चिरोली जिले की वरिष्ठ गांधीवादी श्री गुरुदेव सेवा मंडल अध्यक्ष डॉ शिवनाथ कुंभारे के शुभ हस्ते हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम आयोजक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गढ़चिरोली जिला संघचालक श्री घीसूलाल काबरा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी गढ़चिरोली शहर अध्यक्ष श्री सतीश विधाते, श्री गुरु देव मंडल के जिला कार्याध्यक्ष श्री पंडित पुड़के, वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोवर्धन चौव्हान, हिंदु धर्म के पंडित श्री पांडे जी, बौद्ध धर्म के श्री सत्यविजय देवतळे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सर्व धर्म समभाव प्रार्थना एवं वैश्विक गांधी शांति यात्रा गढ़चिरोली शहर के हिंदू धर्म के श्रीराम मंदिर, इस्लाम धर्म के जामा मस्जिद, गोंड़ी प्रधान धर्म के प्रधान समाज मंदिर में जैसे धार्मिक स्थल में प्रवेश कर सम्मान पुर्वक सर्व धर्म समभाव प्रार्थना एवं वैश्विक गांधी शांति यात्रा के तहत धार्मिकता का आदान-प्रदान किया गया। जिसमें राम मंदिर में हिंदु धर्म के विद्वान पंडित श्री पांडे तथा जामा मस्जिद में इस्लाम धर्म के विद्वान मौलाना ज़ावेद अख़्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चालक श्री घीसूलाल काबरा तथा श्री गुरुदेव सेवा मंडल चे कार्यवाहक अध्यक्ष श्री पंडित पुड़के ने अपने अपने धर्म का उद्देश्य बताते हुए हमारा धर्म सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही।

सर्व धर्म समभाव वैश्विक गांधी शांति यात्रा इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली से निकलकर शहर के मुख्य बाजार तथा मुख्य मार्ग से होकर गुजरा। यात्रा के दौरान हिंसा नहीं हमेशा अहिंसा चाहिए, अशांति नहीं हमें शांति चाहिए, युद्ध नहीं हमें शांति चाहिए, अपने धर्म का करो मान दुसरे धर्म का करो सम्मान, हर मन में गांधी हो हर घर में गांधी हो जैसे नारों से शहर गुंज उठा था।
इस शांति यात्रा में इंदिरा गांधी महाविद्यालय के लगभग एक सौ युवा विघार्थी सहित प्राचार्या नलिनी मेश्राम, प्रा. राजन बोरकर, प्रा. विशाल भांडे़कर, प्रा. सुषमा बुरले, प्रा. मनीषा एलमुलवार, प्रा. हर्षल गेडाम, प्रा. मयुरी बंसोड़, प्रा. हर्षाली मड़ावी इत्यादि प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विशेष यह रहा कि शांति यात्रा का अनेक जगह में स्वागत किया गया।
संचालन प्रा राजन बोरकर तथा आभार प्रदर्शन सत्यविजय देवतळे ने किया।
।। आदर सहित ।।
विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार
अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच

संजय रामटेके ( सह संपादक )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed