[ad_1]
प्रतीकात्मक चित्र
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास एक विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में सेना के जवान गश्त पर थे। इस दौरान एक जवान का पैर गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिसके बाद धमाका हो गया। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है।
अन्य जवानों ने तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार के लिए झांगड़ पहुंचाया। यहां से जवान को आगामी उपचार के लिए हवाई मार्ग से कमान अस्पताल उधमपुर रवाना किया गया। घायल जवान की पहचान नायक धीरज कुमार के तौर पर हुई है।
[ad_2]
Source link