पाटन/ आज भाजपा कार्यालय पाटन में विधानसभा स्तरीय महिला सम्मान सम्मेलन कों लेकर भाजपा चारों मण्डल का बैठक रखा गया!
जिसमें जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या साहू ने बताया आगामी 4 अक्टूबर को पाटन में होने वाले विधानसभा स्तरीय महिला सम्मान सम्मेलन पाटन के डॉ.खूबचंद बघेल सभागार का में रखा गया है!
जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के महिला पदाधिकारीयों की उपस्थिती रहेगी!साथ ही भाजपा नव प्रवेशी एवं सर्व समाज के महिला प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा! उन्होंने दुर्ग सांसद व भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए महिला शक्ति को सामने आने के लिए कहा! साथ ही राज्य के कांग्रेस सरकार की नाकामीयों को बताया!
महिला मोर्चा ने 33% महिला आरक्षण बिल मंजूरी पर प्रधानमंत्री का किया आभार,,,
आगे श्रीमती साहू ने महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी देने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का धन्यवाद ज्ञापित किया!
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्री मंडावी, गायत्री साहू, निशा सोनी, इंदिरा कोसरिया, रागिनी निषाद,सुनीता कुर्रे, मनीषा देश देशलहरे,जयश्री राजपूत,चंद्रिका साहू, राधा ठाकरे, मानबाई, लक्ष्मी देवांगन, शोभा बाई, अजीता साहू, रेवती सोनकर,भारती यादव,भानुप्रिया साहू, पेमीन साहू, तृप्ति चंद्राकर, मंदाकनी बंजारे, ललिता साहू,सहित भाजपा के महिला पदाधिकारियों की उपस्थिती रहे!