[ad_1]
सिक्किम बाढ़
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिक्किम में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या दस हो गई है। 80 से अधिक लोग लापता हुए हैं जबकि इस बाढ़ में 14 पुल ढह गए। सिक्किम सरकार ने इसकी पुष्टि की है। मरने वालों में सभी नागरिक हैं। तीस्ता बांध में काम कर रहे करीब 14 मजदूर् अभी भी सुरंगों में फंसे हैं।जानकारी के मुताबिक अभी भी 80 से अधिक लोग लापता बताए गए हैं। इस समय राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। चुंगथांग में तीस्ता बांध चरण तीन में काम कर रहे करीब 14 मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे होने की जानकारी मिल रही है।
जानकारी मिली है कि इस भयानक त्रासदी में राज्य में करीब 14 पुल ढह गए हैं, इनमें से 9 सीमा सड़क संगठन के अधीन हैं और 5 पुल राज्य सरकार के अधीन हैं। मंगन जिले के चुंगथांग और गंगटोक जिले के डिक्चु, सिंगतम और पाक्योंग जिले के रंगपो से लोगों के काफी संख्या में घायल होने और लापता होने की खबर मिली है।
वास्तव में मंगलवार रात को 10.42 बजे क्या हुआ
सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, “ल्होनाक झील में मंगलवार रात करीब 10:42 बजे बादल फटा। इसके बाद झील ने अपना तटबंध तोड़ दिया और तीस्ता नदी की ओर अपना रुख कर लिया। जल्द ही तीस्ता बेसिन के विभिन्न हिस्सों में जल स्तर बढ़ने की सूचना मिली, विशेष रूप से चुंगथांग में खतरनाक स्तर जहां तीस्ता चरण 3 बांध टूट गया था। बांध की सुरंगों में अभी भी करीब 14 मजदूर फंसे हुए हैं। राज्य भर में सामूहिक रूप से, 26 लोग कथित तौर पर घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में ले जाया गया है।
<!–
–>
<!–
–>
[ad_2]
Source link
