Spread the love

[ad_1]

रूसी राष्ट्रपति पुतिन (फाइल फोटो)
– फोटो : Twitter @MissJacque_line

विस्तार


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। पश्चिमी देशों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, जो पश्चिमी देशों का अनुसरण करने के लिए तैयार नहीं होते हैं, वे हर उस व्यक्ति को दुश्मन की तरह देखते हैं। जैसे उन्होंने भारत के साथ करने की कोशिश की है। हम सभी इसे अच्छी तरह से समझते हैं। अब भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही है। हम एशिया की स्थिति को साफ देख सकते हैं। सब कुछ स्पष्ट है।

साथ ही उन्होंने कहा, मैं साफतौर पर कह सकता हूं कि भारतीय नेतृत्व खुद से चलता है। भारतीय नेतृत्व राष्ट्रीय हितों को तवज्जो देता है। वे प्रयास करते हैं लेकिन उसका कोई मतलब नहीं। वे अरब को दुश्मन के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वे सावधान हैं। 

मॉस्को में एक कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, भारत का हाईटेक निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह काफी तेजी से मजबूत हो रहा है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून को वर्तमान जरूरतों और बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार बदलना चाहिए। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों का सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ता है। भारत अपनी 1.5 अरब वाली आबादी और सात प्रतिशत से अधिक जीडीपी वृद्धि के साथ वैश्विक मुद्दों को हल करने का असली हकदार है।

बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की थी। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा था कि वे बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। भारत उनके नेतृत्व में विकास में काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। पुतिन ने वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई के क्षेत्र में रूस और भारत के बीच आगे सहयोग की भी उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। विकास के एजेंडे पर भारत और रुस दोनों पूरी तरह से मेल खाते हैं।

गौरतलब है कि नई दिल्ली स्थित जी20 घोषणापत्र में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था, लेकिन इसका पूरा दोष रुस पर नहीं डाला गया था। वहीं नई दिल्ली घोषणापत्र का मॉस्को ने स्वागत किया था। पिछले महीने भी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में सही काम कर रहे हैं।

आठवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में दिए गए संबोधन में पुतिन ने कहा था, वे भारतीय निर्मित वाहनों के निर्माण और उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सही काम कर रहे हैं।

 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *