[ad_1]
Ambassador of Finland to India Kimmo Lahdevirta
– फोटो : ANI
विस्तार
भारत वैश्विक रिश्तों को कितनी अहमियत देता है, इसका अंदाजा इसी बात से होता है कि फिनलैंड के राजदूत देश के साथ संबंधों को लेकर कितने सकारात्मक हैं। फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहदेविर्ता ने भारत और फिनलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पूरी होने से पहले कहा, दोनों देशों के संबंधों के परिणाम लाभकारी होंगे। उन्होंने मुक्त व्यापार वार्ता से भी बेहतरीन परिणाम आने की उम्मीद जाहिर की।
75 साल का संबंध, वार्ता के परिणाम अच्छे होने की आशा
दरअसल, अगले साल भारत और फिनलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ होगी। दोनों देशों के संबंधों पर भारत में फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहदेविर्ता ने शुक्रवार को कहा, चल रही मुक्त व्यापार वार्ता व्यापारिक मोर्चे पर दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने कहा, यूरोपीय संघ भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है। इस नजरिए से मुक्त व्यापार समझौता बहुत महत्वपूर्ण है। वार्ता के परिणाम दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद होंगे।
भारत-फिनलैंड के नागरिकों का संपर्क जरूरी, पर्यटन की अहम भूमिका
उन्होंने कहा कि पिछले दशकों में, दोनों देशों ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय गहराई देखी है। पर्यटन में भारत और फिनलैंड के संबंधों की व्याख्या करते हुए फिनलैंड के राजदूत ने कहा, दोनों देशों के नागरिकों के बीच संपर्क… पर्यटन बहुत महत्वपूर्ण हैं। फिनलैंड के हेलसिंकी से भारत जाने के लिए फिनर सीधी उड़ान संचालित करती है। सुविधाजनक यात्रा के कारण बहुत आदान-प्रदान होता है।
<!–
–>
<!–
–>
[ad_2]
Source link
