Spread the love

[ad_1]

#WATCH | Sikkim flash floods | Search for the missing Indian Army personnel continues. Meanwhile, Indian Army is providing assistance in terms of food, medical aid and extending communication facilities to civilians and tourists stranded in North Sikkim: PRO Defence, Guwahati… https://t.co/ackHKFuVGU pic.twitter.com/6zspsZzCW6

— ANI (@ANI) October 6, 2023

इस बीच, त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना के जवान लाचेन/चाटन, लाचुंग और चुंगथांग के क्षेत्रों में मौजूद 1471 पर्यटकों का पता लगाया है। माना जा रहा है कि अगर आज (शुक्रवार) मौसम में सुधार होता है तो हेलीकॉप्टरों की मदद से फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम शुरू किया जाएगा। इसकी योजना राज्य सरकार, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही है।

रावत ने बताया कि क्षति का आकलन करने और सड़क संपर्क की बहाली की योजना के लिए सभी एजेंसियों द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। वाहनों के आवागमन के लिए एक लेन को साफ करने के साथ सिंगतम और बुरदांग के बीच सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी बाढ़ में मरने वालों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी जवानों के नाम उनको याद नहीं हैं। लेकिन सात जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि अभी तक भारतीय सेना ने सात जवानों के बलिदान होने की कोई पुष्टि नहीं की है। 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *