Spread the love

[ad_1]

06:14 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live:

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के सामने 429 रन का लक्ष्य रखा है। अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाए। यह विश्व कप इतिहास का उच्चतम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए। इनमें क्विंटन डिकॉक (100 रन), रसी वान डर डुसेन (108 रन) और एडेन मार्करम (106 रन) शामिल हैं। मार्करम ने 49 गेंदों में शतक लगाकर विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मार्को यानसेन 12 रन और डेविड मिलर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। यह वनडे विश्व कप में पहली बार है जब किसी मैच की एक पारी में तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हों। वनडे में ऐसा कुल चार बार हुआ है।

विश्व कप के उच्चतम स्कोर

टीमस्कोरखिलाफमैदानसाल
दक्षिण अफ्रीका428/5 (50)श्रीलंकादिल्ली2023
ऑस्ट्रेलिया417/7 (50)अफगानिस्तानपर्थ2015
भारत413/5 (50)बरमूडापोर्ट ऑफ स्पेन2007
दक्षिण अफ्रीका411/4 (50)आयरलैंडकैनबरा2015
दक्षिण अफ्रीका408/5 (50)वेस्टइंडीजसिडनी2015
श्रीलंका398/5 (50)केन्याकैंडी1996

05:18 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: डुसेन भी शतक लगाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 291 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन 18 रन और एडेन मार्करम 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले रसी वान डर डुसेन 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेलालगे ने कैच आउट कराया। यह डुसेन के वनडे करियर का पांचवां शतक रहा। वहीं, क्विंटन डिकॉक ने 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच 204 रन की साझेदारी हुई। डिकॉक को पथिराना ने आउट किया था।

04:38 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को 214 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। क्विंटन डिकॉक 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वान डर डुसेन भी शतक के करीब हैं।

03:21 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: डुसेन और डिकॉक क्रीज पर

15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए हैं। रसी वान डर डुसेन 43 गेंदों में 42 रन और क्विंटन डिकॉक 42 गेंदों में 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 75+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

02:24 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान तेम्बा बावुमा आठ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल रसी वान डर डुसेन और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 29 रन है।

01:42 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंका: कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिथा।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।

01:34 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी

दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। श्रीलंकाई टीम तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम एक स्पिनर केशव महाराज और चार पेसर- गेराल्ड कोएत्जी, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी के साथ मैदान पर उतरी है।

01:18 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live Score: रोचक मुकाबले की उम्मीद

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को यहां वनडे विश्वकप में रोचक मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि दोनों टीमों के कई खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम चोटिल तेज गेंदबाजों एनरिक नोर्त्जे और सिसांडा मगाला के बिना उतरेगी। वहीं, श्रीलंका को सीमित ओवरों के उसके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी ऑलराउंडर लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं। नोर्त्जे की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका की टीम अनुभवी रबादा और 23 साल के गेराल्ड कोएट्जी पर काफी निर्भर होगी।

01:03 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL: द. अफ्रीका ने बनाया विश्व कप का उच्चतम स्कोर, श्रीलंका को 429 रन का लक्ष्य; तीन खिलाड़ियों के शतक

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज विश्व कप के चौथे मैच में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। दोनों टीमें जीत के साथ विश्व कप का आगाज करना चाहेंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा हैं, जबकि श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका हैं। विश्व कप में दोनों टीमें छह बार आमने-सामने आई हैं, इसमें से पांच मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने और एक मैच श्रीलंका ने जीता है।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *