Spread the love

[ad_1]

ट्रेन से कभी लड़ाई-झगड़े और गुत्थम गुत्था की तो कभी कभी जुबानी क्लेश की तनाव से भरी वीडियो सामने आती रही हैं. हालांकि इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिन बन सकता है. अगर आप स्ट्रेस या टेंशन में हैं तो आपकी यह समस्या शायद इस वीडियो को देखने के बाद दूर हो सकती है. अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में क्या खास है? दरअसल इस वीडियो में डांस, मस्ती, एंटरटेनमेंट और फन छिपा हुआ है, जिसकी तलाश करने के लिए लोग दर-दर भड़कते हैं. हर कोई चाहता है कि उसकी जिंदगी में हंसी और मस्ती का तड़का लगे. अगर आप भी यही तड़का ढूंढ रहे हैं तो यह वीडियो आपके लिए है.

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मस्तमौला अंकल ट्रेन में बिंदास अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. अंकल ने हरियाणवी गाने ‘रात में नींद ना आवे’ पर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि ट्रेन में मौजूद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं. पूरी की पूरी बोगी अपना सिर बाहर निकालकर अंकल का डांस देखने लगी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल के साथ-साथ एक युवक भी अपनी कमर मटकाने लगा. जबकि बोगी में बैठे तमाम लोग इन दोनों के डांस की वीडियो बनाने लगे. शायद ही कोच में ऐसा कोई व्यक्ति था, जिसने अंकल का डांस ना देखा हो. हर कोई उनका डांस करने का अंदाज देखकर मुस्कुरा रहा था. 

इंटरनेट पर जमकर हो रही अंकल की तारीफ

वीडियो में लोगों को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है. जिसने भी अंकल के डांस का ये वीडियो देखा, वह पूरी वीडियो देखे बिना रह नहीं पाया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सुनील नाम के एक शख्स द्वारा पोस्ट किया गया है. वीडियो पर अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. कई लोगों ने अंकल के डांस पर अपने रिएक्शन्स भी दिए हैं. एक यूजर ने कहा, ‘अरे अंकल अब तक कहां छिपे थे आप.’ जबकि दूसरे यूजर ने कहा, ‘काश हम सब ऐसे ही हंसते खेलते रहें. सब आनंद से रहें.’

ये भी पढ़ें: इजराइल में ‘मौत का तांडव’, महिलाओं पर हो रहा जुल्म, देखें दिल दहलाने वाले ये 7 VIDEO

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *