Spread the love

•केशकाल के शीर्ष में स्थित टाटामारी, रोजाना आते है सैकड़ों पर्यटक,,

कोंडागांव / कांकेर से 29 किलो मीटर दूर स्थित कोंडागांव जिले का गाँव केशकाल अपने प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरम दृश्य के लिये प्रसिद्ध है! राष्ट्रीय राजमार्ग से 30किलोमीटर पर स्थित केसकाल की लगभग 5किलोमीटर की घाटी अपने 12 घुमावदार सड़क तथा प्राकृतिक सुंदरता की लिये जाने जाते है!
आज हम जानकारी लायें है केशकाल घाटी से लगभग 25 किलोमीटर दूर मिरदे जलप्रपात जो कुयेमारी गाँव में स्थित है!जिसे आप साल भर,बारहमासी जलप्रपात बहता है! मिरदे जलप्रपात पर्यटकों के लिये सुन्दर व मनोरम जगह है! यंहा रोजाना सैकड़ों पर्यटन प्रेमी पिकनिक मनाने आते है!

इको पर्यटन केंद्र, टाटामारी

केशकाल घाटी के ऊपरी पठार से 2 किलोमीटर की दुरी पर है टाटामारी स्थित है!टाटामारी पठार से घाटी की ऊँची चोटियों का विहंगम दृश्य देखते बनता है!
इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में पर्यटकों के लिये सर्व सुविधा युक्त 04कॉटेज की व्यस्था है!
टाटामारी से पर्यटक मारी क्षेत्र में भ्रमन कर जलप्रपातों का आनंद ले सकते है!यंहा छोटे – बड़े लगभग 17जलप्रपात है!

Manoj Sahu CHHATTISGARH (HEAD)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *