Spread the love

[ad_1]

Virat Kohli In Fielding ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली बैटिंग के साथ फील्डिंग में भी खासा प्रभाव छोड़ रहे हैं. टीम इंडिया विश्व कप में अब तक तीनों ही मुकाबलों में अजेय रही है. इसी बीच टूर्नामेंट के कुल 13 दिनों में विराट कोहली ने फील्ड पर अपनी फील्डिंग से सबसे ज़्यादा प्रभाव छोड़ा है. सभी टीमों के तीन ग्रुप मैचों के बाद आईसीसी की ओर से फील्ड पर सबसे प्रभावी फील्डर्स की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें कोहली फील्डिंग किंग के रूप में अव्वल नंबर पर दिखाई दिए. 

कोहली ने टूर्नामेंट में अब तक तीन कैच लपके हैं, जो भले ही न्यूज़ीलैंड के मैट हेरनी और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर से 2 कम हैं, लेकिन फील्ड पर किंग कोहली ने सबसे ज़्यादा प्रभाव छोड़ा है. फील्ड पर अधिक प्रभाव होने के चलते उन्हें आईसीसी ने 22.30 की सबसे ज़्यादा रेटिंग दी है. वहीं लिस्ट में इंग्लैंड के जो रूट दूसरे नंबर पर हैं, जिनके पास 21.73 की रेटिंग मौजूद है. रूट ने टूर्नामेंट में अब तक 4 कैच लपक लिए हैं. 

वहीं फील्डिंग के प्रभाव वाली लिस्ट की बात करें तो इसमें टॉप-10 में भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं रवींद्र जडेजा 11वें नंबर पर काबिज़ हैं. आईसीसी के मुताबिक, टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक 14 कैच लिए, 10 रन बचाए, 16 दवाब वाले एक्ट्स और कई अच्छे थ्रो किए. वहीं इस दौरान तीन मैचों में भारत की ओर से सिर्फ 2 कैच ही छोड़े गए हैं. इंग्लैंड ने इससे भी कम सिर्फ 1 कैच छोड़ा है. यहां देखें आईसीसी फील्डिंग की लिस्ट में मौजूद टॉप-10 खिलाड़ी…

हर मैच के बाद खिलाड़ियों को मेडल दे रही है टीम इंडिया

गौरतलब है वर्ल्ड कप के हर मैच के बाद भारतीय टीम के फील्डिंग कोच की ओर से बेस्ट फील्डर को मेडल दिया जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले के बाद मेडल विराट कोहली को, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मुकाबल के बाद शार्दुल ठाकुर और पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल को बेस्ट फील्डर का मेडल मिला था. 

 

ये भी पढ़ें…

MS Dhoni: अमिताभ बच्चन से मिले महेन्द्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल, देखें



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *