[ad_1]
कांग्रेस
– फोटो : social media
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं।
बता दें कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन आई थी। पहली सूची में कई सीटों पर विरोध और बगावत के बाद कई दौर की बैठक के बाद यह नाम तय किए गए हैं। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसमें 69 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पांच विधायकों के टिकट काट दिए थे। पहली सूची में अधिकतर जगह पूर्व प्रत्याशियों को ही मौका दिया गया। गुरुवार रात कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले। दमोह में अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति को दोबारा टिकट दिया है। निवास से कांग्रेस विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने अपनी सीट बदल ली है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित निवास सीट पर कांग्रेस ने चैन सिंह वारखेड़ को प्रत्याशी बनाया। डॉ. अशोक मर्सकोले अनुसूचित जनताति के लिए आरक्षित मंडला सीट से चुनाव लड़ेंगे। निवास से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को अपना प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस ने भोपाल की चारों विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट पर विधायक पीसी शर्मा, उत्तर सीट पर आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील, हुजूर में पूर्व प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी और गोविंदपुरा में दिग्विजय सिंह समर्थक रविंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया है। खातेगांव से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले दीपक जोशी पर भरोसा जताया है। इंदौर में तीन नंबर से पिंटू जोशी, इंदौर में पांच नंबर से सत्यनारायण पटेल, महू से रामकिशोर शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। बदनावर में भाजपा छोड़कर आए भंवर सिंह शेखावत पर भरोसा जताया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाए। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।
[ad_2]
Source link
