Spread the love

[ad_1]

कर्नाटक में भाजपा ने ‘एटीएम सरकारा कलेक्शन ट्री’ पोस्टर जारी किया
– फोटो : social media

विस्तार


बीजेपी ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार का मुद्दा एक बार फिर उठाया है। कांग्रेस की तरफ से कमीशन के आरोपों का सामने करने वाली भाजपा ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस फंड जुटाने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास करते हुए ‘एटीएम सरकारा कलेक्शन ट्री’ पोस्टर जारी किया।

 

भाजपा का पोस्टर, कांग्रेस पर कर्नाटक को एटीएम बनाने के आरोप 

भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने शुक्रवार को एटीएम सरकारा कलेक्शन ट्री का पोस्टर जारी किया। भाजपा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कांग्रेस सरकार पर 2024 के संसदीय चुनावों और इस साल के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कर्नाटक को स्वचालित टेलर मशीन (एटीएम) के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। 

किन कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल

पोस्टर में सबसे ऊपर कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीरें हैं, उनके बाद राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके डिप्टी डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया, मंत्री बिरथी सुरेश और ठेकेदार अंबिकापति की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।



<!–

–>


<!–

–>

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *