Spread the love

[ad_1]

Mahua Moitra
– फोटो : Social Media

विस्तार


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सनसनीखेज आरोपों के बाद संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे और उपहार लेने का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। आरोप तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे हैं। ऐसे में दोनों दलों के बीच भी तकरार हो रही है।

NIC से लोकेशन जारी करने की मांग

विवाद तूल पकड़ने के बीच शनिवार को महुआ मोइत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर डेटा मैनेज करने वाली संस्था- नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) को सभी सांसदों की लॉगिन लोकेशन डिटेल के बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। एनआईसी को सत्यापित करना चाहिए कि क्या सांसद लॉग-इन करते समय शारीरिक रूप से लोकेशन पर मौजूद थे।

दुबई में संसदीय आईडी का इस्तेमाल

अदाणी समूह पर हमला जारी रखते हुए, महुआ ने कोयला आयात से संबंधित कंपनी के खिलाफ आरोपों की सीबीआई जांच की भी मांग की। मोइत्रा ने उस समय प्रतिक्रिया दी जब भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि जब दुबई में उनकी संसदीय आईडी का इस्तेमाल किया गया था तब महुआ भारत में थीं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने जांच एजेंसियों को जानकारी का खुलासा किया था।



<!–

–>


<!–

–>

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *