Spread the love

[ad_1]

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते सुबह और शाम में लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार (22 अक्टूबर) को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है. आईएमडी ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. केरल में अगले चार दिनों तक आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है. 

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर बताया कि रविवार (22 अक्टूबर) को यहां आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है. विभाग का कहना है कि बारिश के बाद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है. वहीं राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एक्यूआई की बात करें तो ये खराब श्रेणी में रहा. 

अगर एक्यूआई शून्य से 50 के बीच हो तो इसका मतलब एयर क्वालिटी अच्छी है, वहीं अगर 50 से 100 के बीच हो तो हम इसे संतोषजनक कह सकते हैं. इसके अलावा 101 से 200 के बीच मध्यम और 201 से 300 के बीच खराब श्रेणी में आता है. 301 से 400 के बीच स्थिति खराब मानी जाती है तो 401 से 500 के बीच एयर क्वालिटी का स्तर गंभीर माना जाता है.

कहां कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि रात में मौसम ठंडा हो जाता है. उत्तराखंड की बात करें तो यहां लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. कड़ाके की ठंड होने के चलते पहाड़ों पर लोग बाहर कम निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में यहां बारिश होने के आसार हैं, जिसके बाद यहां पर और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. केरल में अगले चार दिनों बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की आशंका भी जताई गई है. पूर्वोत्तर की बात करें तो आज मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में हल्की बारिश का अनुमान है. असम में 25 अक्टूबर से हल्की बारिश होगी. 

यह भी पढ़ें:-

‘मेरे दिल में बदले की कोई तमन्ना नहीं’, पाकिस्तान वापस लौटे नवाज शरीफ ने अपनी पहली रैली में और क्या कहा?

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *