Spread the love

[ad_1]

Vladimir Putin Health: रूस ने मंगलवार (24 अक्टूबर) को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया. क्रेमलिन ने कहा कि वह (पुतिन) पूरी तरह से फिट हैं. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक कथित रूसी टेलीग्राम चैनल ने पुतिन को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी दी थी.
 
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से बात करते हुए उन सुझावों का भी खंडन किया कि राष्ट्रपति बॉडी डबल्स का उपयोग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करने की खबरें बेतुकी और झूठी हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक रिपोर्टर ने उनसे बिना सोर्स वाली रिपोर्ट के हवाले से राष्ट्रपति से स्वास्थ्य के बारे में सवाल पूछा. इस रिपोर्ट को कुछ पश्चिमी मीडिया संस्थानों ने प्रसारित किया. पेसकोव ने इसे बेतुका करार दिया.

‘पुतिन ने बनाई एक्शन मैन की छवि’
पेसकोव ने कहा कि पुतिन को जूडो पसंद है और उन्होंने लंबे समय से अपनी ‘एक्शन मैन’ की छवि बना कर रखी है. वह इस महीने 7 अक्टूबर को 71 वर्ष के हो गए.  इसके बावजूद वह मीटिंग्स और सार्वजनिक कार्यकर्मों में लगातार शामिल होते हैं. इनमें से कई कार्यक्रम टेलीविजन पर प्रसारित होते हैं. पिछले हफ्ते ही पुतिन की चीन के दौरे को टीवी पर प्रसारित किया गया था. इसमें वापसी के दौरान दो रूसी शहरों में रुकना भी शामिल था.

‘बॉडी डबल्स की बात झूठ’
इसके अलावा इस साल अप्रैल में भी पेसकोव ने पुतिन के बॉडी डबल्स की बात झूठ बताया था और कहा था कि पुतिन का स्वास्थ्य अच्छा है. इससे पहले 2020 के एक इंटरव्यू में पुतिन ने लंबे समय से चली आ रही उन अफवाहों का खंडन किया था कि वह बॉडी डबल का उपयोग करते हैं.

यह भी पढ़ें- China: चीन ने महीनों से गायब अपने रक्षा मंत्री को हटाने का किया ऐलान

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *