[ad_1]
Fastest Century In ODI World Cup: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है. उन्होंने 40 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया. वे 44 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मैक्सवेल ने ये कारनामा नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में किया. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक जड़ने के मामले में साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 49 गेंदों में शतक पूरा किया था.
इसी वर्ल्ड कप में इससे पहले एडन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 49 रनों में शतक जड़ा था. वहीं मैक्सवेल के शतक की बात करें तो उन्होंने नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ों बिल्कुल भी रहम नहीं खाया. वे छठे 39.1 ओवर में छठे विकेट के लिए बैटिंग के लिए उतरे और 48.5 ओवर में शतक पूरा कर लिया. यानी उन्होंने पारी के 10 ओवर से भी कम में शतक अपन शतक पूरा कर लिया. इससे मैक्सवेल ने 2015 के वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 51 गेंदों में शतक लगाया था.
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक
- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 40 गेंद बनाम नीदरलैंड्स, 2023* (आज)
- एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका)- 49 गेंद बनाम श्रीलंका 2023
- केविन ओब्रायन (आयरलैंड)- 50 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2011
- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 51 गेंद बनाम श्रीलंका 2015.
अपडेट जारी है…
[ad_2]
Source link
