Spread the love

[ad_1]

ग्लेन मैक्सवेल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप में इतिहास रच दिया। उन्होंने बुधवार (25 अक्तूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंद में शतक लगा दिया। यह विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। मैक्सवेल ने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा। संयोग कि बात है कि मार्करम ने इसी विश्व कप में यह रिकॉर्ड बनाया। मैक्सवेल ने 19 दिन में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया।

मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाया। 44 गेंद पर उन्होंने 106 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत कंगारू टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बना लिए। मैक्सवेल के अलावा ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 रन की पारी खेली।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *