Spread the love

[ad_1]

सड़क हादसा।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


महाराष्ट्र के बीड में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गुरुवार सुबह को हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

हादसा सुबह करीब छह बजे आष्टा-फाटा रोड पर हुआ, जब मुंबई से बीड जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस का कहना है कि बस की गति तेज थी और अचानक से ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से चार बीड के निवासी थे और एक यवतमाल का निवासी था। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *