Spread the love

[ad_1]

09:28 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

235 रन पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा है। मार्को यानसेन 14 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हारिस रऊफ ने उन्हें बाबर आजम के हाथों कैच कराया। अब एडेन मार्करम के साथ गेराल्ड कोइत्जे क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका जीत से 36 रन दूर है।

09:07 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी

206 रन पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। डेविड मिलर 33 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाहीन अफरीदी ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। अब मार्करम के साथ यानसेन क्रीज पर हैं।

09:06 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। एडेन मार्करम और डेविड मिलर ने शानदार साझेदारी की है और दक्षिण अफ्रीका की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई है।

08:09 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेटा गिरा

136 रन पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेटा गिरा है। हेनरिक क्लासेन 10 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। मोहम्मद वसीम जूनियर ने उन्हें ओसामा मिर के हाथों कैच कराया। अब मार्करम के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं।

07:54 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेटा गिरा

121 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। डुसेन 39 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शादाब खान की जगह कंकशन सब्सटीट्यूट के रूप में आए ओसामा मिर ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 125/3 है।

07:28 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। डुसेन और मार्करम क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और अफ्रीकी टीम जीत की तरफ बढ़ रही है। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 102/2 है।

07:09 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरे

67 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवा दिए हैं। क्विंटन डिकॉक के बाद टेम्बा बावुमा भी आउट हो चुके हैं। बावुमा ने 27 गेंद में 28 रन बनाए। मोहम्मद वसीम जूनियर ने उन्हें सउद शकील के हाथों कैच कराया। अब डुसेन के साथ एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 74/2 है।

06:58 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। डिकॉक के आउट होने के बाद टेम्बा बावुमा और रासी वन डर डुसेन ने अच्छी बल्लेबाजी की है। दोनों अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। नौ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 66/1 है।

06:36 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live Score: पवेलियन लौटे डिकॉक

शाहीन अफरीदी ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक को पवेलियन भेज दिया। दक्षिण अफ्रीकी ओपनर ने छक्का लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवाया। लेग साइड में बाउंड्री पर मोहम्मद वसीम जूनियर ने उनका कैच लिया। डिकॉक ने 14 गेंद पर 24 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार ओवर में एक विकेट पर 35 रन है। तेम्बा बावुमा चार और रसी वान डर डुसेन एक रन बनाकर नाबाद हैं।

06:31 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live Score: डिकॉक और बावुमा ने की तेज शुरुआत

271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 24 और इफ्तिखार अहमद चार रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने पहले ओवर में 19 रन दिए।

05:48 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live Score: 50 ओवर नहीं खेल पाई पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। उसे दक्षिण अफ्रीका ने 46.4 ओवर में 270 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 52 और कप्तान बाबर आजम ने 50 रन बनाए। शादाब खान ने 43 और मोहम्मद रिजवान ने 41 रन का योगदान दिया। मोहम्मद नवाज ने 24, इफ्तिखार अहमद ने 21 और इमाम उल हक ने 12 रन बनाए। अब्दुल्ला शफीक नौ, मोहम्मद वसीम जूनियर सात और शाहीन अफरीदी दो रन बनाकर आउट हो गए। हारिस रऊफ खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने चार और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जे को दो और लुंगी एंगिडी को एक सफलता मिली।

05:32 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को मिली आठवीं सफलता

दक्षिण अफ्रीका को आठवीं सफलता तबरेज शम्सी ने दिलाई। उन्होंने 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन अफरीदी को केशव महाराज के हाथों कैच कराया। अफरीदी ने चार गेंद पर दो रन बनाए और मोहम्मद नवाज के साथ आठवें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की। पाकसि्तान ने 45 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नवाज 23 और मोहम्मद वसीम जूनियर छह रन बनाकर नाबाद हैं। तबरेज शम्सी ने 10 ओवर में 60 रन देकर चार विकेट लिए।

05:20 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live Score: अर्धशतक लगाकर शकील आउट

सऊद शकील अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। 43वें ओवर की पहली गेंद पर तबरेज शम्सी ने उन्हें क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। शकील ने 52 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए।

05:07 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live Score: पाकिस्तान को छठा झटका

पाकिस्तान को छठा शादाब खान के रूप में लगा। वह गेराल्ड कोएत्जे की गेंद पर केशव महाराज को कैच थमा बैठे। शादाब का विकेट 40वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। उन्होंने सऊद शकील के साथ छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। शादाब ने 36 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान ने 40 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। सऊद शकील 47 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद नवाज को अपना खाता खोलना है।

04:50 PM, 27-Oct-2023

PAK vs SA Live Score: शादाब और शकील ने संभाली पारी

पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान और सऊद शकील ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। पाकिस्तान ने 36 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए हैं। सऊद शकील 36 और शादाब खान 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *