[ad_1]
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को टीम की कमान सौंपी गई है। एरॉन फिंच के संन्यास लेने के बाद से वेड टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे कप्तान हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मिचेल मार्श को कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि, अब वेड को भी आजमाया जा रहा है। अगले साल टी20 विश्व कप होना है और ऐसे में वेड को अस्थाई रूप से कप्तानी सौंपी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज विश्व कप 2023 के खत्म होने के बाद नवंबर-दिसंबर में खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 23 नवंबर को होगी।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, शॉन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
[ad_2]
Source link
