Spread the love

[ad_1]

Shivraj Singh Chouhan Targets Priyanka Gandhi Rally: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी दल जीत की पुरजोर कोशिशों में जुटे हैं. इसी क्रम में प्रियंका गांधी फिर मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. पांच महीने में ये उनका पांचवां दौरा है, जिसमें कांग्रेस महासचिव पार्टी की ओर से कुछ और गारंटियों का एलान कर सकती हैं. वहीं, प्रियंका गांधी और कमलनाथ समेत कांग्रेस को घेरने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी कर विपक्षी पार्टी पर लगातार कई सवाल दागे हैं.

28 अक्टूबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से वीडियो पोस्ट करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सवाल किए कि कांग्रेस को भगवान राम और राम मंदिर से क्या दिक्कत है? राम इस देश की जन-जन की सांस में बसे हैं. आप राम को काल्पनिक बताते हैं. आप कहते थे, मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे. अब तो तारीख भी तय है. महाकाल महालोक से क्या दिक्कत है? कांग्रेस इसपर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करे. कांग्रेस ने राम के लगे पोस्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज क्यों की, प्रियंका गांधी इसपर जवाब दें.

यह भी पढ़ें: Priyanka Gandhi Rally: बुंदेलखंड में कांग्रेस को बढ़त दिलाने के लिए प्रियंका गांधी का गांव, नई गारंटियों का होगा एलान?

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *