Spread the love

[ad_1]

03:30 PM, 03-Nov-2023

NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड को पांचवां झटका

नीदरलैंड को पांचवां झटका बास डी लीडे के रूप में लगा। डी लीडे छह गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हुए। 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने उन्हें विकेटकीपर इकराम के हाथों कैच कराया। नीदरलैंड के 21 ओवर में पांच विकेट पर 97 रन हैं। साइब्रांड के साथ साकिब जुल्फिकार क्रीज पर हैं।

03:23 PM, 03-Nov-2023

NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड को लगा दोहरा झटका

नीदरलैंड के चार विकेट गिर गए हैं। 20वें ओवर में उसके दो बल्लेबाज आउट हुए। कॉलिन एकरमैन तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। राशिद खान के थ्रो पर इकराम ने उन्हें रनआउट किया। कॉलिन ने 35 गेंद पर 29 रन बनाए। उनके बाद अगली ही गेंद पर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स भी रन आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। नीदरलैंड के 20 ओवर में चार विकेट पर 97 रन बनाए। बास डी लीडे और साइब्रांड क्रीज पर हैं।

03:00 PM, 03-Nov-2023

NED vs AFG Live Score: मैक्स ओडाड पवेलियन लौटे

नीदरलैंड को दूसरा झटका मैक्स ओडाड के रूप में लगा। ओडाड 40 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। अजमतुल्लाह ने उन्हें रनआउट कर दिया। नीदरलैंड ने 14 ओवर में दो विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। कॉलिन एकरमैन 24 और साइब्रांड तीन रन बनाकर नाबाद हैं।

02:47 PM, 03-Nov-2023

NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड का स्कोर 11 ओवर में 72/1

नीदरलैंड की टीम ने शुरुआती झटके के बाद खुद को संभाल लिया है। उसने 11 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। मैक्स ओडाड और कॉलिन एकरमैन ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर ली है। ओडाड 41 और एकरमैन 23 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:10 PM, 03-Nov-2023

NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में टीम को झटका लगा। पांचवीं गेंद पर स्पिनर मुजीब उर रहमान ने वेस्ले बर्रेसी को एलबीडब्ल्यू कर दिया। बर्रेसी को इस मैच में विक्रमजीत सिंह की जगह शामिल किया गया था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। वह चार गेंद पर एक रन ही बना सके। नीदरलैंड ने तीन ओवर में एक विकेट पर 13 रन बनाए हैं। मैक्स ओडाड छह और कॉलिन एकरमैन दो रन बनाकर नाबाद हैं।

01:39 PM, 03-Nov-2023

NED vs AFG Live Score: दोनो टीमों की प्लेइंग-11

नीदरलैंड: वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडॉड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगन वान बीक, रूलोफ वान डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

01:34 PM, 03-Nov-2023

NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी चुनी

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी होता है। एडवर्ड्स ने टीम में एक बदलाव किया है। ओपनर विक्रमजीत सिंह की जगह वेस्ले बर्रेसी को टीम में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्ला शाहिदी ने भी एक बदलाव किया। नवीन उल हक की जगह नूर अहमद को मौका मिला है।

01:33 PM, 03-Nov-2023

NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को चौथी और नीदरलैंड को तीसरी जीत की तलाश

अफगानिस्तान की टीम छह मैच में तीन जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसकी नजर चौथी जीत पर है। वहीं, नीदरलैंड ने छह मैच में दो जीते हैं और वह आठवें नंबर पर है। दोनों टीमों के पास अभी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है।

12:58 PM, 03-Nov-2023

NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, एडवर्ड्स के बाद बास डी लीडे आउट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 34वें मैच में अफगानिस्तान के सामने नीदरलैंड की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम छह मैच में तीन जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसकी नजर चौथी जीत पर है। वहीं, नीदरलैंड ने छह मैच में दो जीते हैं और वह आठवें नंबर पर है। दोनों टीमों के पास अभी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *