Spread the love

[ad_1]

Air Pollution
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


देश की राजधानी दिल्ली स्मॉग की चादर में लिपट गई है। लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। शनिवार सुबह को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार आनंद विहार में एक्यूआई 448 है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है। इसके अलावा जहांगीरपुरी में 421, द्वारका सेक्टर-8 में 435 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 421 दर्ज किया गया है। नोएडा सेक्टर-116 में एक्यूआई 426 और नोएडा सेक्टर 62 में 428 है।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हमारे पर्यावरण मंत्री लगातार जमीन पर काम कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों और सरकार की कड़ी मेहनत के कारण, हमारे पास 200 अच्छे वायु दिवस थे। पंजाब में, हमने पराली जलाने की घटना को 50-67% तक कम किया है। पंजाब में हम हर जगह निगरानी कर रहे हैं, लेकिन अन्य सरकारें निगरानी तक नहीं कर रही हैं। मैंने कल एक रिपोर्ट पढ़ी, जिसमें भारत के 52 सबसे प्रदूषित जिलों में से 22 हरियाणा के हैं, जबकि सिर्फ 2 जिले पंजाब के हैं…हरियाणा में मॉनिटरिंग ही नहीं हो रही तो समाधान कैसे देंगे? समस्याओं से भागते हैं।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *