Spread the love

[ad_1]

UP Police Recruitment 2022
– फोटो : Social Media



विस्तार


बिग बॉस विजेता एल्विश यादव पर मुकदमा दर्ज कर नोएडा पुलिस बैकफुट पर दिख रही है। इस प्रकरण के बाद कोतवाली सेक्टर-49 के थाना प्रभारी संदीप चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एल्विश पर रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप में कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) संस्था की तरफ से एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद नोएडा पुलिस ने चार संपेरों समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसमें एल्विश यादव का भी नाम शामिल है। मामले में नोएडा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर वाहवाही तो बटोर ली लेकिन नामजद एल्विश को हाथ भी नहीं लगा पा रही है। 

नोएडा पुलिस की किरकिरी उस वक्त अधिक हो गई जब राजस्थान की कोटा पुलिस ने एल्विश को वाहन चेकिंग में पकड़ लिया लेकिन नोएडा पुलिस ने वांटेड होने से ही मना कर दिया। वहीं अब तक एल्विश से पूछताछ के लिए भी नोएडा पुलिस ने संपर्क नहीं किया है।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *