Spread the love

[ad_1]

राजस्थान में कांग्रेस की अंतिम सूची जारी।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस रविवार देर रात अंतिम सातवीं सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी ने बाकी बचीं 21 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है। इस सूची में 13 प्रत्याशियों को बदला गया है, जिनमें 2 मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि, शांति धारीवाल को कोटा उत्तर से टिकट मिल गया है। कौन आलाकमान वाले बयान को लेकर धारीवाल के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। इससे पहले शनिवार को पीएचईडी मंत्री महेश जोशी का टिकट पार्टी आलाकमान ने काट दिया था। झोटवाड़ा से कृषि मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लालचंद कटारिया की जगह अभिषेक चौधरी को टिकट दिया गया है। लालचंद कटारिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। 

हाथ थामा तो हातों-हाथ मिला टिकट 

एक अन्य कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी का टिकट काटकर गुड़ामालानी विधानसभा सीट से कर्नल सोनाराम को टिकट दिया गया है। कर्नल सोनाराम ने रविवार को ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। वहीं, खेतड़ी से मनीषा गुर्जर को भी कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की जगह टिकट दिया गया है। मनीषा गुर्जन प्रधान हैं वे रविवार को ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। 

पायलट खेमें के विधायक का टिकट कटा

कांग्रेस की आखिरी सूची में पायलट खेमे के विधायक पीआर मीणा का टिकट कट गया है। उनकी जगह टोडाभीम से घनश्याम मेहर को टिकट दिया गया है। धोध से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक परसराम मोरदिया का टिकट भी काट दिया गया है, उनकी जगह जगदीश डोंडिया को प्रत्याशी बनाया गया है। भारी विरोध के बाद भी कामा से जाहिदा खान को रिपीट किया गया है। जाहिदा के विरोध में कई नेता एआईसीसी के बाहर धरने पर भी बैठ गए थे।

नागौर में चार मिर्धा

जाट हार्टलैंड नागौर जिले में इस बार मिर्धाओं के बीच घमासान देखने को मिलेगा। नागौर सीट से कांग्रेस ने हबिबुर्र रहमान का टिकट काटकर हरेंद्र मिर्धा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, खींवसर से सवाई सिंह की जगह तेजपाल मिर्धा को लाया गया है। इससे पहले कांग्रेस यहां रिछपाल मिर्धा और भाजपा ज्योति मिर्धा को टिकट दे चुकी है।

कांग्रेस की सातवीं सूची में इन्हें मिला टिकट

सीट का नामप्रत्याशी का नाम
उदयपुरवाटीभगवान राम सैनी
खेतड़ीमनीषा गुर्जर
सुमेरपुरहरिशंकर मेवाड़ा
धोधजगदीश डोंडिया
झोटवाड़ाअभिषेक चौधरी
चाकसूवेद प्रकाश सोलंकी
कामाजाहिदा
बाड़ीप्रशांत परमार
टोडाभीमघनश्याम मेहर
अजमेर उत्तरमहेंद्र सिंह रालावता
नागौरहरेंद्र मिर्धा
खींवसरतेजपाल मिर्धा
झालरापाटनरामलाल चौहान
गुड़ामालानीकर्नल सोनाराम
चित्तोड़गढ़सुरेंद्र सिंह जाटावत
शाहपुरा-एससीनरेंद्र कुमार रैगर
पीपल्दाचेतन पटेल
कोटा उत्तरशांति धारीवाल
कोटा दक्षिणराखी गौतम 
रामगंज मंडीमहेंद्र राजोरिया
किशनगंजनिर्मला सहरिया

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *