Spread the love

[ad_1]

बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का सफर लगभग खत्म हो चुका है। हालांकि, दलपति विजय की ‘लियो’ को देखने अभी भी दर्शक पहुंच रहे हैं। इन दिनों दिवाली की तैयारियों में लगे लोग बॉक्स ऑफिस का रुख कम कर रहे हैं। ऐसे में टिकट खिड़की पर मंदी छाई हुई है। ‘यूटी 69’, ‘थ्री ऑफ अस’ और ‘आंख मिचोली’ जैसी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्में भी  दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही हैं। यही कारण है कि  फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। नतीजतन, सिर्फ ’12वीं फेल’ की कमाई में शनिवार को बढ़त देखी गई। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन… 




12वीं फेल

पिछले हफ्ते रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मंदी शुरुआत की थी, लेकिन महज पांच करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित और विक्रांत मेसी स्टारर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभा रही है। उसी का नतीजा है कि शनिवार को ’12वीं फेल’ के कलेक्शन में उछाल देखा गया। ’12वीं फेल’ ने शनिवार को 3.30 करोड़ का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बिजनेस 18.09 करोड़ रुपये का हो गया है।


यूटी 69

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की डेब्यू फिल्म ‘यूटी 69’ टिकट खिड़की पर दर्शकों के लिए तरस रही है। दो दिन पहले रिलीज हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर ‘यूटी 69’ ने महज 10 लाख रुपये कमाए थे। वहीं शनिवार को इसके कारोबार में मामूली बढ़त देखने को मिली। ‘यूटी 69’ ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 लाख रुपये कमाए। यानी फिल्म ने अब तक कुल 30 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 


आंख मिचोली

परेश रावल, मृणाल ठाकुर जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘आंख मिचोली’ का भी बुरा हाल है। मिले-जुले रिव्यू पाने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही है। फिल्म ने पहले दिन जहां 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरी दिन ‘आंख मिचोली’ महज 45 लाख रुपये बटोरने में सफल रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 70 लाख रुपये हो गया है। 


थ्री ऑफ अस

तीन नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘थ्री ऑफ अस’ की नैया भी बाकी फिल्मों की तरह डूबती नजर आ रही है। शेफाली शाह और जयदीप अहलावत जैसे सितारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म जादू चलाने में नाकाम रही है। अविनाश अरुण धावरे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 60 लाख रुपये हुआ। ऐसे में फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो वह 70 लाख रुपये हो गया है। 


[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *