Spread the love

[ad_1]

Yuvraj Dhoni Friendship: युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी के साथ दोस्ती को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उनके और धोनी के बीच कभी भी करीबी दोस्ती नहीं रही. उन्होंने यह भी कहा कि वे और धोनी साथ में क्रिकेट खेलने के कारण दोस्त थे लेकिन क्लोज फ्रेंड कभी नहीं रहे. युवराज ने इस दौरान अपने क्रिकेट करियर में धोनी के साथ बिताए लंबे अरसे को लेकर भी विस्तार से बातचीत की.

टीआरएस क्लीप पर एक चैट शो में यूवी ने कहा, ‘मैं और माही क्लोज फ्रेंड नहीं है. हम साथ में क्रिकेट खेलने के कारण दोस्त थे लेकिन माही और मेरी लाइफ स्टाइल बहुत अलग थी. इसीलिए हम लोगों में करीबी दोस्ती नहीं थी. यह जरूरी नहीं कि तुम्हारे साथी खिलाड़ी मैदान के बाहर तुम्हारे बेस्ट फ्रेंड रहे. हर किसी के जिंदगी जीने का तरीका अलग होता है. किसी भी एक टीम को देख लो, सभी 11 खिलाड़ी बाहर एक साथ तो नहीं घूमेंगे.’

युवराज बताते हैं, ‘मैं और माही जब मैदान में उतरते थे, तो हम दोनों ही देश के लिए अपना 100% देते थे. वो कप्तान थे और मैं उपकप्तान. हमारे फैसलों में मतभेद हुआ करते थे. उनके कुछ फैसले ऐसे होते थे जो मुझे पसंद नहीं होते थे और मेरे कुछ फैसले उनकी समझ से परे होते थे. यह हर टीम के साथ होता है.’ युवराज ने इस दौरान एक-दूसरे की मदद करने का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार धोनी को शतक पूरा करने में मदद की थी. उन्होंने यह भी बताया कि धोनी ने भी एक बार उनकी फिफ्टी पूरी करने में साथ दिया था.

जब युवराज ने धोनी से ली करियर पर सलाह
युवराज ने अपनी बातचीत में उस लम्हे का भी जिक्र किया. जब उन्होंने धोनी से अपने करियर पर सलाह ली थी. उन्होंने बताया, ‘जब मैं करियर के आखिरी दौर में था और मैं अपने भविष्य के बारे में स्पष्ट नहीं था तो मैंने धोनी से सलाह मांगी थी. वही शख्स थे जिन्होंने मुझे बताया था कि चयन समिती फिलहाल तुम्हारे बारे में नहीं सोच रही है. मेरी स्थिति यह थी कि मुझे वास्तविक स्थिति पता चले कि आखिर हो क्या रहा है. यह वर्ल्ड कप 2019 के ठीक पहले की बात है और यह सच है.’

युवराज आखिरी में कहते हैं, ‘वो भी रिटायर हो गए हैं. मैं भी रिटायर हो चुका हूं. जब हम मिलते हैं तो दोस्तों की तरह मिलते हैं. हमने हाल ही में साथ में एड भी शूट किया था. इस दौरान हमने पुरानी बातों को याद करते हुए खूब मस्ती भी की थी.

यह भी पढ़ें…

Virat Kohli Birthday: युवराज ने भी विराट को माना किंग, चुनिंदा तस्वीरों के साथ ऐसे किया बर्थडे विश

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *