Spread the love

[ad_1]

Angelo Mathews Time Out: बांग्लादेश-श्रीलंका मैच के दौरान ऐसा हुआ जो क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. दरअसल, श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया. आज तक किसी बल्लेबाज को इंटरनेशनल क्रिकेट में इस तरह आउट होकर पवैलियन नहीं लौटना पड़ा था. इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज बिना कोई गेंद खेले पवैलियन लौट गए.

एंजेलो मैथ्यूज को कैसे दिया गया टाइम आउट?

दरअसल, सदीरा समरविक्रमा के आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज बल्लेबाजी करने आए. लेकिन एंजेलो मैथ्यूज का हेलमेट ठीक नहीं था, उस हेलेमेट को पहनने में एंजेलो मैथ्यूज को परेशानी हो रही थी. फिर एंजेलो मैथ्यूज ने पवैलियन से दूसरा हेमलेट लाने का इशारा किया. लेकिन इस दौरान बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की. शाकिब अल हसन की अपील के बाद अंपायर मैथ्यूज के पास गए और उन्हें वापस जाने को कहा.

आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?

इसके बाद अंपायर और मैथ्यूज बहस करते रहे, लेकिन अंततः श्रीलंकाई खिलाड़ी को पवैलियन लौटना पड़ा. नियम 40.1.1 के मुताबिक, विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद आने वाले बल्लेबाज को गेंद खेलने के लिए 3 मिनट गेंद खेलने के लिए तैयार रहना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो विपक्षी टीम के खिलाड़ी टाइम आउट के लिए अपील कर सकते हैं.

वहीं, श्रीलंका-बांग्लादेश मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम 30 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बना चुकी है. इस वक्त चरिथ असलंका और धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर हैं.

ये भी पढ़ें-

Sri Lanka Cricket: वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका क्रिकेट में आया भूचाल, सरकार ने बोर्ड को किया बर्खास्त

BAN Vs SL: प्रदूषण के चलते रद्द हो सकता है बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा मैच, खिलाड़ियों की मर्जी से होगा फैसला

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *