Spread the love

इजरायल – फिलीस्तीन व रुस – युक्रेन युद्ध विरोधी सम्मेलन व शांति यात्रा संपन्न

नागपुर : विश्व में युद्ध होते रहा है परंतु विश्व के बड़े देश अमेरिका, रुस, चीन इत्यादि बड़े देशों ने युद्ध होने से रोकने के बजाए अपने लाभ तथा हथियारों के व्यापार के लिए एक देश को दुसरे देश के विरुद्ध युद्ध के लिए भड़काने से युद्ध कराया जाता है। युद्ध कराने वाले मौत के सौदागर है लाखों बच्चे अनाथ हो गए हैं, लाखों सुहागन महिलाएं विधवा हो गयी है और माता पिता बेसहारा हो गए हैं। अपनी शक्ति के अहंकार व हैवानियत के चलते युद्ध करने व कराने वाले देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को किसी ने भी कभी भी माफ़ नहीं करना चाहिए। महात्मा गांधी के विचार कार्य व दर्शन को अपनाते हुए आपस में न्यायिक व वाजिब समझौता कर युद्ध तत्काल रोककर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने तथा हिंसा व युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है यह विनम्र आव्हान विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने किया।
विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक हैं। यह सनद रहे विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार अनेक वर्षों से देश भर लगातार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा शांति अहिंसा व समानता के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन संयोजन करते हुए शांति यात्रा कर रहे हैं।
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच , समृद्ध भारत तथा विदर्भ विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान
कल रविवार को इजरायल – फिलिस्तीन तथा रूस – युक्रेन युद्ध के विरोध में युद्ध विरोधी विश्व शांति सम्मेलन व यात्रा कल 5 नवंबर 2023 शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक शगून इवेंट, रेशिमबाग ग्राउंड नागपुर में भरपूर सफलता के साथ संपन्न हुआ।


युद्ध विरोधी विश्व शांति सम्मेलन व यात्रा की अध्यक्षता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने किया तथा मुख्य अतिथि समृद्ध भारत व श्रीराधाकृष्ण हाॅस्पीटल नागपुर के अध्यक्ष श्री गोविन्द बाबू पोद्दार, विदर्भ विचार मंच के संयोजक प्रमुख अतिथि श्री सुनील चोखारे (सी ए), योग पुरुष दादामुनी हांडा, एम एस एम ई के सहायक संचालक श्री राहुल मिश्रा, अमरावती के सुरेश भाई झंवर व डॉ चंद्रसुर्य ड़ोंगरवार बतौर अतिथि उपस्थित थे।
श्री गोविन्द बाबू पोद्दार ने विश्व में हो रहे युद्ध को तत्काल रोकने का आव्हान करते हुए युद्ध कराने वाले की कड़े शब्दों में भर्त्सना किया। जबकि विदर्भ विचार मंच सुनील चोखारे ने महात्मा गांधी के विचारों पर चलने से ही देश दुनिया में शांति कायम रह सकती है बताया।
उसी प्रकार दादामुनी हांडा, राहुल मिश्रा, डॉ डोंगरवार ने भी महात्मा गांधी जी के विचारों पर चलने व अपने जीवन में उतारने का आव्हान किया।
युद्ध विरोधी विश्व शांति सम्मेलन व यात्रा के आयोजक महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के विदर्भ संयोजक व शगुन इवेंट के संचालक श्री गोविन्द भाई राठी ने आयोजन के उद्देश्य की प्रस्तावना रखी।
संचालन महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के पदाधिकारी श्री नरेश निमजे ने तथा आभार प्रदर्शन अहमद कादर ने किया।

गडचिरोली से ब्यूरो चीफ ज्ञानेंद्र विश्वास

संजय रामटेके ( सह संपादक )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed