Spread the love

[ad_1]

सांसद महुआ मोइत्रा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल एथिक्स कमेटी ने पूछताछ के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 500 पेज की इस रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा की संसद  सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महुआ मोइत्रा ने जो किया, वह बेहद आपत्तिजनक, अनैतिक और अपराध है। कमेटी की रिपोर्ट में टीएमसी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। साथ ही मामले की कानूनी और संस्थागत जांच की सिफारिश भी की गई है। 

दावा- रिपोर्ट में कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश 

रिपोर्ट के अनुसार, महुआ मोइत्रा ने अपने संसदीय लॉगइन और पासवर्ड एक गैर अधिकृत व्यक्ति बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के साथ साझा किए और उसके बदले में पैसे और अन्य गिफ्ट लिए। यह एक गंभीर मामला है और इसके लिए कड़ी सजा होनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान यह रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी जाएगी और चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। महुआ मोइत्रा गुरुवार शाम में एथिक्स कमेटी के सामने पेश हो सकती हैं।

महुआ मोइत्रा ने कमेटी पर लगाए थे आरोप

बता दें कि बीती 2 नवंबर को जब महुआ मोइत्रा एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं थी तो उन्होंने बैठक के बाद कमेटी पर अनैतिक और निजी सवाल पूछने का आरोप लगाया था। कमेटी की अध्यक्ष भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर ने महुआ मोइत्रा से उनके और दर्शन हीरानंदानी के संबंधों को लेकर सवाल किए थे। साथ ही जय अनंत देहाद्राई को लेकर भी सवाल किए गए थे। बता दें कि जय अनंत देहाद्राई ने ही सीबीआई से महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की थी।



<!–

–>


<!–

–>

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *