[ad_1]
आशुतोष टंडन (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी सरकार के पूर्व मंत्री व लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन हो गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आशुतोष टंडन योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे। उनके निधन की जानकारी आशुतोष टंडन के एक्स पर अकाउंट के माध्यम से भी दी गई। साइट पर लिखा गया कि गोपाल भइया हम सबको छोड़ कर चले गये।
गोपाल भइया हम सबको छोड़ कर चले गये
— Ashutosh Tandon (@GopalJi_Tandon) November 9, 2023
उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शान्ति!
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 9, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शाम को चौक से टंडन के घर जाएंगे।
[ad_2]
Source link
